उत्तराखंड
Uttarakhand News: उत्तराखंड कांग्रेस के ये नेता भरेंगे अब हिमाचल चुनाव में हुंकार, पर्यवेक्षक नियुक्त,देखें…
Uttarakhand News: उत्तराखंड बीजेपी के बाद अब उत्तराखंड कांग्रेस भी हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal assembly elections) में हुंकार भरने वाली है। जिसको लेकर उत्तराखंड कांग्रेस (Uttarakhand Congress Committee) ने भी कमर कस ली है। कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में डोर टू डोर कैंपेन करने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं को विधानसभा वार पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना सहित कई नेताओं को अलग-अलग विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देखें किसे मिली कौन-सी विधानसभा की जिम्मेदारी
- पूर्व मंत्री नवप्रभात और संजय जैन को पोंटा साहिब,
- मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष एनएसयूआई श्याम सिंह चौहान को सिलाई,
- कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और सुधीर शांडिल्य को पछाड़,
- अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल और उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह रावत को चौपाल विधानसभा क्षेत्र,
- प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी और राजीव चौधरी को जुब्बल कोठाई
- मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि और पूर्व मंत्री अजय सिंह को रोहड़ू
- जिलाध्यक्ष संजय किशोर और शम्मी प्रकाश को किन्नौर,
- महामंत्री दीवान सिंह तोमर और महामंत्री ताहिर अली को नहान
- उपाध्यक्ष राजपाल खरोला और महामंत्री याकूब सिद्धीकी कॉल रेनूका
- कांग्रेस सेवा दल प्रभारी राजेश रस्तोगी को बिलासपुर का विधानसभा सीट

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
“ग्राम सभा के ऐतिहासिक फैसले: प्रकृति संरक्षण से नशा-निरोध तक बदलेगी गांव की तस्वीर”
धामी का संकल्प – “सोशल मीडिया बनेगा सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत सेतु”
पत्रकार सम्मान को नई मजबूती दे रहे हैं बंशीधर तिवारी, पत्रकारों को पेंशन की संस्तुति…
Health: स्वास्थ्य सेवा और मेडिकल शिक्षा में नई ऊर्जा। SGRR के द्वि-आयामी आयोजनों ने प्रदेश में बटोरी प्रशंसा
नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM धामी

















Subscribe Our channel


