उत्तराखंड
Uttarakhand News: मानसून की दस्तक से ही प्रदेश में मचा हाहाकार, यहां शासन ने 30 जून तक लगाई ये रोक…
उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक से ही प्रदेश में हाहाकर मच गया। नदियां उफान पर आ गई, पहाड़ से पत्थर गिर रहे है, मार्ग बाधित हो गए हैं। तो वहीं कई घरों में पानी घुस गया तो वहीं सड़के तलाब बन गई। ऐसे में इन हालातों के बीच जहां केदारनाथ यात्रा को रोका गया है। वहीं पिथौरागढ़ में ट्रेकिंग पर रोक लगाई गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसाक प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन पहाड़ से मैदान तक मौसम खराब रहने के असार जताए हैं। कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्रेकिंग पर 30 जून तक रोक लगा दी है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में 29 जून तक अवकाश घोषित किया गा है।
वहीं प्रशासन ने इको टूरिज्म क्षेत्र के कौड़ियाला से मुनिकी रेती के बीच राफ्टिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध रविवार और सोमवार दो दिन के लिए लागू रहेगा। दो दिन बाद बारिश और गंगा के जलस्तर को देखने के बाद राफ्टिंग के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वास्थ्य के अग्रणी अमले संग डीएम ने किया धैर्ययुक्त संवादः आशाओं की जानी समस्या
उत्तराखंड की अभिनव परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली UK-GAMS को प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया
कोरोनेशन अस्पताल में ऑटोमेटेड पार्किंग का जल्द होगा लोकार्पण
धामी सरकार की सतर्कता : चारधाम यात्रा 2025 के लिए सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित
मुख्यमंत्री ने 1013.95 लाख की धनराशि से जयतपुर-धनौरी मार्ग के निर्माण की घोषणा की
