उत्तराखंड
Uttarakhand News: मदरसों की बदलेगी तस्वीर, अब NCERT सिलेबस और ड्रेस कोड होगा लागू…
उत्तराखंड सरकार ने मदरसों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत जल्द ही राज्य में मदरसों में बदलाव होने जा रहा है। मदरसों में ड्रेस कोड लागू करने और एनसीआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की घोषणा की गई । बताया जा रहा है कि अग्रेंजी मीडियम के इन मदरसों में हर संप्रदाय के बच्चे पढ़ सकेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में मॉर्डन मदरसे विकसित किए जाएंगे ।उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अंतर्गत आने वाले 103 मदरसों में से 60 मदरसों को मॉर्डन मदरसा बनाया जाएगा। जिसके तहत मदरसों में पढ़ाई भी मॉडर्न तरीके से मिलेगी। मदरसों में ड्रेस कोड लागू होगा। साथ ही इनमें एनसीआरटी की किताबें पढ़ाई जाएंगी।
बताया जा रहा है कि राज्य के इन मॉर्डन मदरसों में फजर की नमाज के बाद से आठ बजे तक सामान्य मदरसे की तरह पढ़ाई होगी और 08 बजे से 02 बजे तक सामान्य स्कूल की तरह चलेंगे। बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड में मदरसों को रजिस्ट्रर कराया जाएगा। बताया जा रहा है ये बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मदरसे में पढ़ने वाले हर बच्चे के एक हाथ में कुरान और एक हाथ में लैपटॉप सपने के तहत होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



