उत्तराखंड
Uttarakhand News: भूकंप के झटके के कारण बाहर भागी युवती छत से गिरी…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में कुमाऊं से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटकों के दौरान एक युवती की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवती जान बचाने के लिए बाहर की ओर दौड़ी इस दौरान वह छत से नीचे गिर गई। जिससे युवती घायल हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी युवती मंगलवार रात अपने परिवार के साथ सो रही थी। रात करीब 2 बजे अचानक भूकंप के झटके महसूस होने पर वह उठकर बाहर की ओर भागी। इस दौरान अनियंत्रित होकर वह दूसरी मंजिल की रेलिंग से नीचे आ गिरी। आनन-फानन परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रह है। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया।
बताया जा रहा है कि देर रात कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड से सटे नेपाल से भूकंप ने तबाही मचाई है। यहां डोटी जिले के पूर्वी चौकी गांव पालिका वार्ड नं 3 गैरा गां में मंगल की रात 2 बजकर 12 मिनट मे आएभूकंप में मकान गिरने से छह लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी, वहीं 5 आदमी घायल बताए जा रहे हैं। जिनका इलाज डोटी और धनगडी में किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



