उत्तराखंड
Uttarakhand News: राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब मिलेगा ये भत्ता…

उत्तराखंड में शासन ने कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। ये तोहफा शासन ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को दिया है। इसके तहत इस कर्मियों को अब वर्दी भत्ता दिया जाएगा। जिसका आदेश जारी हो गया है। लंबे समय से कर्मी इसकी मांग कर रहे थे। हालांकि वर्दी भत्ता देने के साथ ही शासन ने अनिवार्य शर्तों को भी इसमें जोड़ दिया है। आइए जानते है किसे और कब ये भत्ता मिलेगा।
मिली जानकारी के अनुसार धामी सरकार ने चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को साल के अंत में बड़ा तोहफा दे दिया है। शासन ने उत्तराखंड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 2400 रुपए प्रतिवर्ष वर्दी भत्ता देने से जुड़ा आदेश कर दिया है। जनवरी 2024 से सालाना ₹2400 वर्दी भत्ता कर्मचारियों को दिया जाएगा। हालांकि इस आदेश में सचिवालय कर्मचारी शामिल नहीं हैं। बताया जा रहा है कि सचिवालय को छोड़कर बाकी प्रदेश भर के विभागों में काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
वर्दी भत्ते को लेकर शासन ने कुछ शर्तें भी रखी है। बताया जा रहा है कि वर्दी भत्ता लिए जाने के बाद कर्मचारियों को वर्दी सिलवाने के बाद इसका प्रमाण पत्र आहरण वितरण अधिकारी को देना होगा। इसके अलावा कर्मचारियों को कार्यालय में अनिवार्य रूप से वर्दी पहन कर ही आना होगा। ऐसा नहीं करने पर वर्दी भत्ता की वसूली समेत विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। इतना ही नहीं इन कर्मचारियों की वर्दी में बाई तरफ उनका नाम और पद भी लिखा जाएगा।
गौरतलब है कितुर्थ श्रेणी कर्मचारी लंबे समय से वर्दी भत्ता दिए जाने की मांग कर रहे थे। कर्मियों की मांग को देखते हुए शासन ने पहले कैबिनेट में इसके प्रस्ताल को मंजूरी दी थी। जिसके बाद अब इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




