उत्तराखंड
Uttarakhand News: जल्द ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रही है उत्तराखंड, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल…

उत्तराखंड में जल्द ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पहले दौरे पर आ रही है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति आठ दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रही हैं।उनका प्रस्तावित कार्यक्रम शासन और संबंधित संस्थाओं को मिल चुका है। जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। आइए जानते है पूरा कार्यक्रम..
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राष्ट्रपति आठ व नौ दिसंबर को देहरादून में रहेंगी। 2 दिनों तक देहरादून के अलग-अलग कार्यक्रमों में वह भाग लेंगी। इस दौरान वह यहां द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना’ में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री आईएएस एकेडमी के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके अलावा एकेडमी में ट्रेनी आईएएस अधिकारियों से भी वह मुलाकात करेगी। साथ ही वह देहरादून की दून यूनिवर्सिटी में भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




