उत्तराखंड
Uttarakhand News: बेटियों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में गरमाई सियासत, हरदा ने केंद्रीय मंत्री से की ये मांग…
Uttarakhand News: दिल्ली में भी उत्तराखंड की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेसियों के साथ मिलकर दिल्ली में केन्द्रीय कानून और न्याय मंत्री किरन रिजिजू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अंकिता भंडारी और अनामिका को न्याय दिलाने की मांग की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरीश रावत ने दिल्ली के छावला केस में जहां राज्य सरकार पर कमजोर तरीके से पैरवी करने का आरोप लगाया तो वहीं अंकिता केस में कार्रवाई को लेकर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने न्याय मंत्री किरन रिजिजू से उत्तराखंड की बेटी अनामिका (जिसे सुप्रीम कोर्ट ने अनामिका कहा है) और बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड से चुने सांसदों से आठ दिसंबर से शुरू हो रहे संसद सत्र में इन मामलों को उठाने की अपील की है।
गौरतलब है कि कांग्रेस लंबे समय से इन दोनों प्रकरण में राज्य सरकार को घेरने में जुटी है। इससे पूर्व उत्तराखंडयों की एक बैठक को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि दोनों ही मामलों में सरकारों का अब तक का रवैया बेहद निराशाजनक रहा है।उन्होंने कहा कि उनका मूकदर्शक बने रहना, उत्तराखंड की जनता के लिए चिंता का विषय बन गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



