उत्तराखंड
Uttarakhand News: अलकनंदा के तेज बहाव में ओझल हुआ पुलिस का जवान, नहीं मिल रहा कोई सुराग…
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड से दुखःद खबर आ रही है। अलकनंदा के तेज बहाव में एक पुलिस कर्मी बह गया है। बताया जा रहा है कि जवान दोस्तों संग घूमने आया था। लेकिन पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरा और तेज बहाव में बह गया । उसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया हैं वह नदी में बह गया। मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है। एसडीआरएफ और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा कोटेश्वर में हुआ है। पुलिस संचार शाखा में कार्यरत पुलिसकर्मी अपने कुछ साथियों के साथ कोटेश्वर घूमने गया , जहां अचानक पुलिसकर्मी अलकनंदा नदी के तेज बहाव में बह गया। लापता जवान की पहचान पुलिस की संचार शाखा रुद्रप्रयाग तैनात जगत बंधु जोशी ( 28 ) निवासी यमकेश्वर ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। जवान को ढू़ढ़ने की कोशिश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण नदी उफान पर है । ऐसे में उसका अब तक कहीं कुछ पता नहीं चल पाया गया है सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड हुई बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । साथ लापता की खोज भी की जा रही है ।जल पुलिस एसडीआरएफ एवं कोतवाली पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंची और खोजबीन का कर दी ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel

