उत्तराखंड
Uttarakhand News: अब बीटीसी में वाहन पार्क करने पर देना होगा शुल्क, जानें रेट…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब आपको ऋषिकेश में चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड (बीटीसी) में पार्किंग शुल्क देना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि नगर निगम प्रशासन ने अब दुपहिया वाहन को पार्क करने पर शुल्क लागू कर दिया है। अभी तक ये सुविधा मुफ्त थी। लेकिन अब बाइक, स्कूटर के लिए रविवार से 20 रुपये पार्किंग शुल्क लागू किया गया है। लेकिन कई लोगों को इसमे छूट भी दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में नगर निगम प्रशासन ने राजस्व में वृद्धि के लिए दुपहिया वाहनों और प्राइवेट कार की पार्किंग पर शुल्क की दरें निर्धारित कर दी हैं। अब बीटीसी में दुपहिया और चार पहिया वाहन का एक दिन का पार्किंग शुल्क 20 रुपये और 50 रुपये देना होगा। वाहन बीटीसी में जितने दिन पार्क रहेगा उतने दिन का शुल्क देना होगा।
गौरतलब है कि अभी तक उत्तराखंड परिवहन निगम और बाहरी राज्यों से आने वाली यात्री बसों से अलग-अलग दरों से पार्किंग शुल्क लिया जाता था। लेकिन अब अन्य वाहनों पर भी शुल्क लगाया गया है। बाहर से आने वाले सभी वाहन बीटीसी में बैरियर खुलने पर ही प्रवेश करेंगे। निकासी में भी यही व्यवस्था रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



