उत्तराखंड
Uttarakhand News: अब बस इस ऐप पर करें शिकायत, 100 मिनट के अंदर होगी कार्रवाई…
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। चुनावी धांधली को रोकने के लिए अब चुनाव आयोग ने नया तरीका अपनाया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने cVIGIL नाम का एक ऐप बनाया है। इस ऐप के जरीए से आप के द्वारा भेजा गया एक फोटो या वीडियो चुनावी गड़बड़ियों को रोक सकेगा। इस पर कोई भी शिकायत कर सकेगा। इस शिकायत पर आयोग 100 मिनट में एक्शन लेकर कार्यवाही करेगी। आइए जानते है कैसे कर सकते है शिकायत…
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चुनाव आयोग ने नागरिको से अपील की कि अगर कोई नेता या व्यक्ति चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसका फोटो खीचिंए और cVIGIL ऐप पर अपलोड कर दीजिए। आप कहां खड़ें हैं ये हम अपने मोबाइल ऐप से जान लेंगे। 100 मिनट के भीतर हम अपनी टीम भेजकर शिकायत का निपटारा कर देंगे। सभी सम्मानित नागरिक सी-विजिल सिटीजन मोबाइल ऐप पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि अगर कोई भी शख्स ये देखता है किसी भी प्रत्याशी की ओर से पैसा बांटना रिश्वतखोरी, मुफ्त उपहार, शराब वितरण, अनुमत समय से देर तक लाउडस्पीकर बजाने जैसे कार्य किए जा रहे है या फिर ऐसा कोई भी काम जो चुनाव आचार संहिता को तोड़ रहा है। तो cVIGIL ऐप के जरिए तुरंत शिकायत की जा सकती है। शिकायत में नागरिक टेक्स्ट मैसेज, लाइव फोटो, या वीडियो को कैप्चर कर की जा सकती है। जानकारी मिलते ही चुनाव आयोग की टीम 100 मिनट के अंदर लोकेशन ट्रेस करके उस जगह पर पहुंच जाएगी जहां से शिकायत की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



