उत्तराखंड
Uttarakhand News: प्रदेश में अब ऐसे उड़ेगे ड्रोन, युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग और रोजगार…

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में प्रदेश की ड्रोन पॉलिसी के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि ड्रोन क्षेत्र में इनोवेटिव एप्रोच अपनाने की आवश्यकता है इसके लिए देश के प्रौद्योगिकी संस्थानों से सहयोग लेने के लिए कांट्रेक्ट किए जाएं।
मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड मोस्ट हेलीकॉप्टर फ्रेंडली स्टेट है, ड्रोन कॉरिडोर के लिए जीरो रिस्क एरिया पर फोकस किया जाए। ड्रोन के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए ड्रोन पॉलिसी का प्रचार- प्रसार किया जाए। साथ ही प्रदेश के युवाओं को ड्रोन ट्रेनिंग और रोजगार की दिशा में कार्य करते हुए प्रदेश के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों से ड्रोन के कोर्स कराए जाएं।
मुख्य सचिव ने कहा कि उन्होंने कहा कि PITCUL और UPCL की बहुत सी हाई-टेंशन और लो-टेंशन लाइन्स को ध्यान में रखते हुए UPCL और PITCUL से आपसी सामंजस्य स्थापित किया जाए। इस अवसर पर सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगौली, निदेशक आईटीडीए विनीत कुमार एवं आईजी (सुरक्षा) राजीव स्वरूप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




