उत्तराखंड
Uttarakhand News: UKSSSC पेपर लीक केस में अब एक अध्यापक गिरफ्तार, खुले कई बड़े राज…
Uttarakhand News: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक मामले में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई जारी है। लगातार मामले में गिरफ्तारी हो रही है। शनिवार को मामले में एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ ने नकल माफिया गैंग की अहम कड़ी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने लंबी पूछताछ के बाद एक अध्यापक तनुज शर्मा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस हिरासत में कई राज खोले है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शासकीय इंटरमीडिएट कॉलेज नेटवाड, मोरी जनपद उत्तरकाशी में शिक्षक तनुज शर्मा निवासी रायपुर को पकड़ा है। मामले में एसटीएफ अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड नकल माफियाओं के तार उत्तर प्रदेश के शातिर लोगो से जुड़े हैं। अंतरराज्यीय नकल माफिया का पर्दाफाश होगा। नकल गैंग की पूरी नकेल जल्दी होगी। उत्तरप्रदेश के कुछ जिलों में टीमें रवाना की जा रही है।
गौरतलब हैं कि, इससे पहले शुक्रवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने सचिवालय के एक और अपर निजी सचिव को गिरफ्तार कर किया था। आरोप है कि न्याय विभाग में कार्यरत अपर निजी सचिव ने दो अभ्यर्थियों को पेपर उपलब्ध कराया था। इसके एवज में अभ्यर्थियों से 18-18 लाख रुपये में सौदा किया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



