उत्तराखंड
Uttarakhand News: होमगार्ड जवानों के लिए खुशखबरी, खाते में आ सकते है इतने लाख रुपए…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के होमगार्ड जवानों के लिए खुशखबरी है। राज्य के 6400 से अधिक होमगार्ड के जवानों को बड़ा फायदा मिल सकता है। बताया जा रहा है कि जवानों के खाते में सवा – सवा लाख रुपए तक आ सकते है। जी हां बताया जा रहा है कि गृह विभाग ने होमगार्ड के लिए 79 करोड़ का बजट अनुदान मांगा गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में होमगार्ड को न्यूनतम मानदेय के साथ ही महंगाई भत्ते का लाभ दिए जाने के आदेश दिए थे। जिसके बाद अब राज्य के होमगार्ड्स जवानों को राज्य कर्मियों के समान महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा। इस तरह होमगार्ड जवानों को प्रति माह राज्य कर्मियों के समान महंगाई भत्ता और दो सौ रुपए धुलाई भत्ता प्रदान किया जाना है।
बताया जा रहा है कि गृह विभाग ने सरकार से 79 करोड़ का अनुदान बजट मांगा है। ये अनुदान अप्रैल 2017 से जून 2022 तक का महंगाई भत्ता और धुलाई भत्ता के लिए मांगा गया है।अगर सब कुछ ठीक रहा तो होम गार्डस के खाते में जल्द डीए और धुलाई भत्ता दिया जाएगा। जिससे उनके खाते में एक बड़ी राशि आ सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




