उत्तराखंड
Uttarakhand News: शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, तत्काल प्रभाव से निरस्त की ये व्यवस्था,देखें आदेश…

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से जुड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सारे अटैचमेंट निरस्त कर दिए हैं। इसका आदेश भी जारी कर दिया है। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। मूल तैनाती छोड़ अटैचमेंट का फायदा उठाने वाले कर्मियों के चेहरे उतर गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कार्यरत प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक / शिक्षकों व कार्मिकों, जिन्हें विभिन्न स्तरों (यथा महानिदेशालय, प्रारम्भिक / माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशालय, बोर्ड कार्यालय, मण्डलीय / जनपदीय / विकास खण्ड स्तरीय कार्यालयों) से मूल कार्यालय से अन्यत्र कार्ययोजित / सम्बद्ध किये गये हैं, का सम्बद्धीकरण / कार्ययोजित व्यवस्था तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाती है।
गौरतलब है कि राज्य में तबादला नीति लागू होने के बाद कई बार अटैचमेंट इस नीति के आड़े आते दिखते हैं। कई बार अटैचमेंट व्यवस्था का सहारा लेते हुए दुर्गम से बचने की कोशिश भी महकमे के शिक्षक और कर्मचारी करते आये हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने महत्वपूर्ण आदेश करते हुए सभी अटैचमेंट निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
देखें आदेश
Uttarakhand News: शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, तत्काल प्रभाव से निरस्त की ये व्यवस्था,देखें आदेश… pic.twitter.com/FonhtTuR3x
— uttarakhand news (@SKhanbrain) March 11, 2023

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




