Uttarakhand News: पेयजल-सीवर लाइन सहित इन कामों को लेकर CS सख्त, 20 अप्रैल का दिया अल्टीमेटम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: पेयजल-सीवर लाइन सहित इन कामों को लेकर CS सख्त, 20 अप्रैल का दिया अल्टीमेटम…

उत्तराखंड

Uttarakhand News: पेयजल-सीवर लाइन सहित इन कामों को लेकर CS सख्त, 20 अप्रैल का दिया अल्टीमेटम…

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में मसूरी पेयजल एवं सीवर लाइन सहित मसूरी के सौंदर्यीकरण एवं विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले मसूरी के सौंदर्यीकरण कार्यों को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि विद्युत लाइनों एवं अन्य केबलों को अंडरग्राउंड करने के साथ ही मॉल रोड के पक्कीकरण का कार्य 20 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि टॉयलेट्स आदि का निर्माण भी समय से पूरा कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि मसूरी पेयजल लाइन की टेस्टिंग का कार्य मार्च अंत तक पूर्ण कर लिया जाए व पेयजल लाइन निर्माण कार्य समय से पूर्ण करने हेतु 2 शिफ्टों में कराया जाए।

उन्होंने कहा कि गर्मियों में पानी की समस्या को देखते हुए इसमें किसी प्रकार की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी एवं अपर सचिव पेयजल  उदयराज सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link