उत्तराखंड
Uttarakhand News: बागेश्वर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, देखें…
उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नेताओं सहित विधायक नेता भी शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता विपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन के साथ ही सभी विधायकों और अनुशांगिक संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। जिले में प्रचार के लिए कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।
वहीं बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा गत 12 अगस्त से लगातार बागेश्वर में डेरा डाले हुए हैं, साथ ही नेता विपक्ष यशपाल आर्य भी नामांकन के बाद से बागेश्वर में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं बागेश्वर विधानसभा के अंतर्गत नेता प्रतिपक्ष यक्षपाल आर्य ने गरुड़ लौबांज , देवनाई घाटी में जनसमपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के पक्ष में वोट करने की अपील की है।
देखें लिस्ट
Uttarakhand News: बागेश्वर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, देखें… pic.twitter.com/snYR393r4c
— uttarakhand news (@SKhanbrain) August 19, 2023

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



