उत्तराखंड
Uttarakhand News: रोमांच के शौकीन हो जाएं तैयार, अब यहां बनेगा पैराग्लाइडिंग जोन, दिए गए ये निर्देश…
पिथौरागढ़ में कॉर्मर्शियल पैराग्लाइडिंग जॉन विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। इस कड़ी में आज जिलाधिकारी रीना जोशी ने पुरान पट्टी के ग्राम बरखालेख में पैराग्लाइडिंग के स्टार्ट प्वाइन्ट (जहां से उड़ान भरेगा) एवं एग्जिट प्वाइन्ट (जहां पर उतरेगा) का स्थलीय निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कुमाऊँ मंडल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ तहसील पिथौरागढ़ के अंतर्गत ग्राम बरखालेख में निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुमाऊं मंडल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम बरखालेख में पैराग्लाइडिंग के स्टार्ट प्वाइंट एवं एग्जिट प्वाइंट को विकसित किया जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने सामने पैराग्लाइडिंग का डेमो करके भी देखा। इस अवसर पर तहसीलदार पंकज चंदोला आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…
सभी जाबाजों ने अपने साहस,धैर्य और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया:CM
सीएम धामी से इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड आयोजकों की भेंट…

















Subscribe Our channel



