उत्तराखंड
Uttarakhand News: बस चालकों ने किया ये काम तो भरना पड़ेगा भारी जुर्माना, रद्द होगा कॉन्ट्रैक्ट…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बस चालको के लिए जरूरी खबर है। बताया जा रहा है कि परिवहन निगम ने देर रात वाल्वो बस चालको के लिए बड़े आदेश जारी किए है। अगर इन आदेशों का पालन नहीं किया जाएगा तो बस आपरेटर पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यही नहीं, अगर दो बार यही गलती दोहराई गई तो बस का अनुबंध समाप्त कर दिया जाएगा। आइए जानते है क्या है आदेश…
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार न-दिल्ली नान-स्टाप वाल्वो बस सेवा के लिए नोएडा सेक्टर-62 बड़ा स्टापेज है। यहां से बड़ी संख्या में यात्रियों का वाल्वो बसों में आवागमन होता है। लेकिन चालक हाइवे पर सर्विस लेन के बजाय बीच वाली लेन में बस रोककर यात्रियों को चढ़ाते और उतारते हैं। ऐसे में अब देहरादून-दिल्ली नान-स्टाप वाल्वो बस चालक नोएडा सेक्टर-62 में हाइवे के बीच लेन में बस नहीं रोक सकेंगे।
बताया जा रहा है कि अगर बस चालक ने यहां बस रोकी तो बस आपरेटर पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यही नहीं, अगर दो बार यही गलती दोहराई गई तो बस का अनुबंध समाप्त कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं 12 मार्च रविवार को एक वाल्वो बस का पुलिस ने नोएडा सेक्टर-62 में चालान किया। बस चालक और परिचालक ने बताया कि सेक्टर-62 में पुलिस ने बस रोकने से मना कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




