उत्तराखंड
Uttarakhand News: सहायक अध्यापक एलटी पदों पर भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, ये आदेश जारी…
उत्तराखंड में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक एल०टी० के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा के सम्बन्ध में बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि सहायक अध्यापक एल०टी० (कला) के पदों पर निरस्त की गई भर्ती की रोक हट गई है। जिससे युवाओं को राहत मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक (एल०टी०) की सेवा शर्तों को व्यवहृत करने हेतु प्रख्यापित “उत्तराखण्ड अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा नियमावली, 2014 (समय समय पर संशोधित) में कतिपय संशोधन करते हुए “उत्तराखण्ड अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) (संशोधन) सेवा नियमावली, 2024′ प्रख्यापित की गयी है।
बताया जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक एल०टी० के पदों हेतु अपर शिक्षा निदेशक, गढ़वाल एवं कुमायूं मण्डल द्वारा आपको प्रेषित किए गए अधियाचन के क्रम में भर्ती की कार्यवाही प्रारम्भ करने के साथ-साथ सहायक अध्यापक एल०टी० (कला) के पदों, जिन पर मा० उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 15.05.2022 द्वारा भर्ती निरस्त कर दी गई थी, को भी वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित करने के आदेश दिए गए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



