उत्तराखंड
Uttarakhand News: यू-ट्यूबर सौरभ जोशी के घर में हुई चोरी के मामले में बड़ा अपडेट…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में चोरों के हौसले बुलंद है। देश के विख्यात यू-ट्यूबर सौरभ जोशी के घर पर चोरी हुई है। मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। पुलिस ने जहां मुकदमा दर्ज करा लिया है वहीं बताया जा रहा है कि कॉलोनी की दिवार टूटने से चोर घर तक पहुंचे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूट्यूब पर व्लॉग बनाकर फेमस हुए सौरव जोशी का घर हल्द्वानी रामपुर रोड पर स्थित पंचायत घर इलाके की ओलीविया कॉलोनी में है। वह कुछ दिनों से बाहर घूमने गए हुए हैं। जिसका जिक्र उन्होंने खुद अपने एक व्लॉग में किया था। वह अपने परिवार के साथ पैतृक गांव कौसानी में पूजा कराने गए थे। इसकी भनक लगी तो चोर एक्टिव हो गए और पूरे घर को खंगाल दिया।
बताया जा रहा है कि 29 अक्टूबर की रात एक बजे चोर ने उनके घर के दरवाजे का लॉक तोड़कर कमरे से ज्वैलरी व नकदी चोरी कर ली। चोर ने सीसीटीवी के डीवीआर को भी हानि पहुंचाई है। पिछले दिनों कॉलोनी की चार दिवारी टूट गई थी और यही चोर घर के अंदर दाखिल हुआ। इस मामले में सौरभ के पिता ने मामला दर्ज करा लिया है। माना जा रहा है कि उनके घर से करीब डेढ़ लाख की चोरी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




