उत्तराखंड
Uttarakhand News: अमूल के बाद अब बढ़ सकते हैं आंचल दूध के दाम, देने होंगे इतने रुपये…
Uttarakhand News: महंगाई ने पहले ही आमजन की कमर तोड़ी हुई है। गैस से लेकर दूध तक हर चीज के दाम में उछाल देखेने को मिल रहा है। हाल ही में अमूल और मदर डेरी के दूध में बढ़ोतरी हुई है तो वहीं अब खबर है कि प्रदेश सरकार भी आंचल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। इस संबंध में पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में 25 अगस्त को होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादकों से गुणवत्ता के आधार पर 35 से 36 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध खरीदा जाता है। सहकारी दुग्ध समितियों के माध्यम से पशुपालकों से दूध खरीद कर आंचल डेयरी का ब्रांड बाजार में बेचा जाता है। दूध की कीमत पर चर्चा के लिए समितियों और विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई है। हर पहलु पर चर्चा के बाद ही दाम के संबंध में कोई निर्णय लिया जा सकता है। ऐसे में अब खबर है कि चंपावत, चमोली, उत्तरकाशी समेत अन्य जिलों में दूध के दाम बढ़ाए जा सकते हैं।
गौरतलब है कि सहकारी दुग्ध समितियों के माध्यम से प्रदेशभर में 50 हजार से अधिक दुग्ध उत्पादकों से प्रतिदिन 1.80 लाख लीटर दूध एकत्रित किया जाता है। हाल ही में अमूल दूध के दाम में दो रुपये की वृद्धि की गई। देहरादून और हरिद्वार जिले में आंचल दूध की कीमत अमूल के बराबर ही है। ऊधमसिंह नगर, नैनीताल जिले में दूध के दाम कम हैं। इन जिलों में दूध के दाम एक से दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए जा सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



