उत्तराखंड
Uttarakhand News: आरटीई के तहत एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 23 मई तक ऐसे करें आवेदन, जानें पूरा प्रोसेस…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में आखिरकार शिक्षा के अधिकार अधिनियम आरटीई के तहत एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि निजी स्कूलों में अपवंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया आगामी 23मई तक जारी रहेगी है। इसके साथ ही 16 से 20 जून के बीच पोर्टल पर प्रवेशित बच्चों की सूची भी अपलोड कर दी जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य में आरटीई के साथ विभिन्न सत्यापित और पंजीकृत स्कूलों में उन छात्रों के लिए 25% आरक्षण है। यह जरूरतमंद और इच्छुक छात्रों और उनके माता-पिता के लिए बहुत उपयोगी है; जिनकी वार्षिक आय 55000 से कम है। प्रदेश में जल्द ही अब इसके तहत एडमिशन शुरू होने वाले है। बताया जा रहा है कि निजी स्कूलों में आरटीई के तहत बच्चों का दाखिला करवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर 13 से 23 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। बता दे 5 जून से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इंडस एक्शन संस्था की वेबसाइट https://rte121c-ukd.in/uttarakhand पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। इस योजना के तहत एडमिशन के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 31 मार्च 2023 को 3 साल और कक्षा एक से संचालित निजी स्कूल में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 31 मार्च 2023 को पांच साल पूरी होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि प्रवेश के लिए 1 जून को लॉटरी प्रक्रिया होगी। 16 से 20 जून के बीच पोर्टल पर प्रवेशित बच्चों की सूची भी अपलोड कर दी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel


