उत्तराखंड
Uttarakhand Job: प्रदेश में यहां निकली संविदा भर्ती, ऐसे कर सकते है आवेदन, इस दिन होगा इंटरव्यू…
उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी में कई पदों पर संविदा भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए कोई एग्जाम नहीं होगा। बल्कि सीधे साक्षात्कार से भर्ती हो सकेगी। बताया जा रहा है कि उत्तराखण्ड राज्य के राजकीय संस्कृत विद्यालयों / महाविद्यालयों में पूर्णतः अस्थायी व्यवस्था / संविदा के आधार पर वर्ष 2024-25 के शैक्षणिक सत्र हेतु योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र एवं अभिलेखों के साथ साक्षात्कार में शामिल होने का अनुरोध किया गया है।
बताया जा रहा है कि इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु दिनांक 31.03.2024 को 42 वर्ष से अधिक व 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार आवेदन पत्र उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा निदेशालय, रानीपुरझाल हरिद्वार से / उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी की वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं। पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र एवं सभी दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार स्थल पर दिनांक 06.03.2024 को प्रातः 11:00 बजे से उपस्थित होना होगा।
साक्षात्कार के समय पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र, के साथ ही समस्त अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां जमा कराया जाना अनिवार्य होगा। अधिक विवरण हेतु अकादमी की वेबसाइट www.uksa.ac.in देखें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



