उत्तराखंड सरकार ने प्रसून जोशी क़ो बनाया ब्रांड एंबेसडर... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

उत्तराखंड सरकार ने प्रसून जोशी क़ो बनाया ब्रांड एंबेसडर…

उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार ने प्रसून जोशी क़ो बनाया ब्रांड एंबेसडर…

Uttarakhand Brand Ambassador Prasoon Joshi: प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं गीतकार पद्मश्री प्रसून जोशी को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए। संस्कृति निदेशालय की ओर से पद्मश्री प्रसून जोशी को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिस पर सरकार की अनुमति मिली।

उत्तराखंड सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने पद्मश्री प्रसून जोशी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। आदेश में संस्कृति महानिदेशक को ब्रांड एंबेसडर के लिए पद्मश्री प्रसून जोशी के साथ एमओयू के लिए अधिकृत किया गया।

प्रसून जोशी वर्तमान में फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष हैं। जाने माने गीतकार प्रसून जोशी को तीन बार साल 2007, 2008 और 2014 में फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ और ‘चटगांव’ में उनके काम के लिए उन्हें 02 बार सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है।

प्रसून जोशी का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में 16 सितंबर 1968 को हुआ था। प्रसून जोशी के पिता का नाम देवेंद्र कुमार जोशी और माता का नाम सुषमा जोशी है। प्रसून जोशी का बचपन और उनकी शिक्षा तत्कालीन उत्तर प्रदेश में हुई थी। उनके पिता उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा निदेशक थे। प्रसून जोशी ने एमएससी के बाद एमबीए की पढ़ाई की।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link