उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड सरकार ने 13 अलग-अलग IAS अफसरों को सौंपी 13 जिलों की अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…
देहरादूनः उत्तराखंड में अगामी विधानसभा के चलते तैयारियां तेज हो गई है। जहां सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुटी है। वहीं प्रशासन चुनावी तैयारियों को पूरा करने में जुट गया है। इसी कड़ी में शासन ने राज्य के 13 आईएएस अधिकारियों को चुनाव से पहले 13 जिलों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य सरकार की तरफ से इन अधिकारियों को अलग- अगल जिलों का प्रभारी बनाते हुए जिलों में विकास योजनाओं की समीक्षा और समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। देखें किस अधिकारी को किस जिलें की कमान सौंपी गई है। देखें लिस्ट…
- हरिद्वार जिले में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु को प्रभारी बनाया गया है।
- नैनीताल जिले में प्रमुख सचिव एल फैनई को प्रभारी बनाया गया है।
- देहरादून जिले में सचिव अमित सिंह नेगी को प्रभारी बनाया गया है।
- पौड़ी जिले का प्रभार सचिव आर मीनाक्षी सुंदर को प्रभारी बनाया गया है।
- रुद्रप्रयाग जिले में दिलीप जावलकर को प्रभारी बनाया गया है।
- उधम सिंह नगर के लिए बीवीआरसी पुरुषोत्तम को प्रभारी बनाया गया है।
- टिहरी गढ़वाल में एसए मुरुगेशन को प्रभारी बनाया गया है।
- अल्मोड़ा में पंकज कुमार पांडे को प्रभारी बनाया गया है।
- चंपावत जिले में चंद्रेश कुमार यादव को प्रभारी बनाया गया है।
- उत्तरकाशी जिले में हरी चंद्र सेमवाल को प्रभारी बनाया गया है।
- बागेश्वर जिले में विनोद कुमार सुमन को प्रभारी बनाया गया है।
- चमोली जिले में दीपेंद्र कुमार चौधरी को प्रभारी बनाया गया है।
- पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी शैलेश बगोली को दीं गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


