Connect with us

Big News: उत्तराखंड कांग्रेस ने किया प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का नाम तय, इन्हें मिलेगी कमान…?

उत्तराखंड

Big News: उत्तराखंड कांग्रेस ने किया प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का नाम तय, इन्हें मिलेगी कमान…?

देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है। इसे लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा दी है। सियासी गलियारों में चल रही खबरों को माने तो नेता प्रतिपक्ष की कमान एक बार फिर प्रीतम सिंह को मिलने जा रही है। जबकि गणेश गोदियाल को दोबारा राज्य का नेतृत्व सौंपा जा सकता है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कल तक पार्टी इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद: कांग्रेस नेता कुंवर सिंह नेगी का निधन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए कांग्रेस राज्य में प्रीतम सिंह गुट और हरीश रावत गुट फिर एक बार आमने सामने हैं। अभी कांग्रेस के पास न ही नेता प्रतिपक्ष है और न ही प्रदेश अध्यक्ष।  विधानसभा सत्र की तारीख तय होने के बाद नेता प्रतिपक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसमें सबसे आगे प्रीतम सिंह का नाम चल रहा है।  प्रीतम सिंह के अनुभव को देखते हुए उनको ही नेता प्रतिपक्ष बनाया जाएगा। राजनीतिक समीकरणों के आधार पर देखें तो इन दो पदों में से एक गढ़वाल और एक कुमाऊं से भरा जाना तय है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सीएम सचिवालय में अफसरों के कामकाज का हुआ बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी

गौरतलब है कि  नेता प्रतिपक्ष के लिए प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य और हरीश धामी का नाम चर्चा में हैं। उधर अभी कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है. अटकलें हैं कि गणेश गोदियाल को बहुत कम समय मिला ऐसे में उनको दोबारा रिपीट किया जा सकता है। इसके साथ ही खटीमा से जीतकर आये भुवन कापड़ी, अल्मोड़ी से विधायक मनोज तिवारी, पूर्व मंत्री रहे ‘मंत्री प्रसाद नैथाणी’ के नाम भी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में माने जा रहे हैं।

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
8 Shares
Share via
Copy link