उत्तराखंड
Uttarakhand Colleges: अब सरकारी कॉलेजों में होगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, लगेगा अंगूठा, ये है प्लान…

Uttarakhand Colleges: उत्तराखंड में शिक्षा को बेहतर बनाने की कवायद की जा रही है। जहां उत्तराखंड नई शिक्षा नीति लागू करने वाला राज्य बनने जा रहा है, तो वहीं अब सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस शुरू करने की कवायद तेज कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के 119 कॉलेजों में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य के सभी सरकारी कॉलेज अब स्मार्ट होंगे। कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक से उपस्थिति को अनिवार्य किए जाने के बाद अब छात्र-छात्राओं के लिए इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। विभाग की तैयारी इसी सत्र से इस व्यवस्था को लागू किए जाने की है। बता दें कि अभी महाविद्यालयों में छात्रों के एडमिशन नहीं हुए। विभाग की ओर से एडमिशन के लिए पोर्टल खोल दिया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को इसी साल से अपना लिया गया है। इसके बाद महाविद्यालयों में सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा। इसके लिए अलग से शासनादेश की जरूरत नहीं होगी। नए सत्र के लिए छात्र-छात्राओं के एडमिशन होंगे। इसके बाद महाविद्यालयों के स्तर से छात्र-छात्राओं के लिए बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




