उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानिए कौन किस सीट से लडेगा चुनाव... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानिए कौन किस सीट से लडेगा चुनाव…

उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानिए कौन किस सीट से लडेगा चुनाव…

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी पार्टियां जुटी हुई है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 24 उम्मीदवारों के नाम हैं। आप के मुख्यमंत्री फेस कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ेंगे। घनसाली ( SC ) से विजय शाह, विकासनगर से प्रवीण बंसल, राजपुर रोड ( SC ) से डिंपल सिंह चुनावी मैदान में अपना लोहा मनवाएगी।

जारी की गई लिस्ट के अनुसार ऋषिकेश विधानसभा से डॉ . राजे नेगी,बी एच . ई . एल . रानीपुर से प्रशांत राय, भगवानपुर ( SC ) सीट से प्रेम सिंह और पिरान कलियर से डॉ . शादाब आलम, मंगलौर से नवनीत राठी , हरिद्वार ग्रामीण से नरेश शर्मा , पौड़ी SC ) से मनोहर लाल पहाड़िया और चौबट्टाखाल सीट से दिगमोहन नेगी को मैदान में उतारा जा रहा है। कपकोट से भूपेश उपाध्याय, बागेश्वर ( SC ) से बसंत कुमार तो सल्ट से सुरेश चंद्र बिष्ट चुनाव लड़ेंगे। सोमेश्वर ( SC ) से डॉ हरीश आर्य, अल्मोड़ा से अमित जोशी, लोहाघाट से राजेश बिष्ट, चंपावत से मदन मेहेर, हल्द्वानी से समित टिक्कू, रामनगर से शिशुपाल सिंह रावत, जसपुर से डॉ यूनुस चौधरी, काशीपुर से दीपक बाली तो सितारगंज से अजय जैसवाल चुनाव लड़ेंगे।

गौरतलब है कि इस बार राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी दांव लगा रही है। मुख्य पार्टियों में आप ने ही सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड के अलावा पंजाब में भी आम आदमी पार्टी ने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं। अब बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार सूची पर सबकी निगाहें टिकी है। देखना दिलचस्प होगा दोनों बड़ी पार्टियां मैदान में किसे उतारती है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link