उत्तराखंड: एक छोटे से गांव में मिले 20 कोरोना संक्रमित मचा हड़कंप... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

उत्तराखंड: एक छोटे से गांव में मिले 20 कोरोना संक्रमित मचा हड़कंप…

उत्तराखंड

उत्तराखंड: एक छोटे से गांव में मिले 20 कोरोना संक्रमित मचा हड़कंप…

नरेंद्रनगर:  विकासखंड नरेंद्रनगर की पट्टी कुंजणी अंतर्गत ग्राम पंचायत नौर के गांव बसुई में 20 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकलने से ग्राम बसुई सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि पिछले दिनों से बसुई गांव में ग्रामीणों को खांसी, बुखार ,सर दर्द की निरंतर शिकायतें मिल रही थी। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई।

यह भी पढ़िए- उत्तराखंड: अगर मांग पूरी न हुई तो कनस्तर और रणसिंघे की धमक के साथ गूंज उठेगा आंदोलन…

विगत 25 मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम बसुई गांव पहुंची और 60 लोगों के सैंपल लिए ,जिनमें से 27 मई को 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गांव में खांसी बुखार और सर दर्द का सिलसिला निरंतर जारी रहने पर पुनः स्वास्थ्य विभाग की टीम 29 को गांव पहुंची और 84 लोगों के सैंपल लिए जिनमें से 16 लोगों की रिपोर्ट कोरोना आज कोरोना पोजि़टिव आई है। गांव में कुल 20 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आज 18 लोगों को मुनिकीरेती स्थित ऋषिलोक कोविड सेंटर भेज दिया गया है। जबकि 2 को घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है। तहसीलदार नरेंद्रनगर अयोध्या प्रसाद उनियाल ने बताया कि गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है, इसकी कार्रवाई निरंतर गतिमान है।

यह भी पढ़िए- उत्तराखंड: पुलिस कर्मियों की ग्रेड पे कटौती बनती जा रही सरकार की गले की फांस

बताया कि गांव में पटवारी और पुलिस की तैनाती कर दी जा रही है तथा कंटेनमेंट जोन घोषित होने पर गांव के सभी रास्ते सील कर दिए जाएंगे। कंटेनमेंट जोन में रह रहे ग्रामीणों को किसी तरह की दिक्कत व असुविधा ना हो इसके लिए सभी व्यवस्थाओं कर दी जाएंगी। बताया कि इस महामारी पर नियंत्रण करने के लिए और लोगों का जीवन बचाने के लिए प्रशासन हर तरह से मुस्तैद है।

यह भी पढ़िए- उत्तराखंड बोर्ड: 10वीं की परीक्षा के बाद अब 12वीं की परीक्षा भी रद्द, सभी छात्र-छात्राएं होंगे पास…

बात नरेंद्रनगर तहसील की करें तो स्थानीय प्रशासन इस महामारी से लड़ने में बेहद मुस्तैदी से कार्य करने में जुटा है। उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्र और तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल अपनी टीम के साथ निरंतर गांव व शहर के दोरों पर हैं। गांव से लेकर शहर तक सैनिटाइजेशन कराने, मास्क, सैनिटाइजर व दवाइयों के वितरण कराने में दिन-रात लगे हुए हैं। लोगों से निरंतर अनुरोध और अपील की जा रही है कि वे कोरोना गाईड लाईन का पालन करें। ताकि जल्द से जल्द कोरोना की इस जंग को जीता जा सके।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link