उत्तराखंड
BREAKING: बेरोजगार संघ ने लाठीचार्ज के विरोध में कल उत्तराखंड बंद का आह्वान, की ये अपील…

देहरादून में प्रदर्शन के दौरान युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बेरोजगार संघ ने शुक्रवार को प्रदेश में बंद का आह्वान किया है। साथ ही सभी सामाजिक संगठनों से बंद को सफल बनाने की अपील की गई है। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने मांगे ना माने जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी भी दी है।
संघ की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि दिनांक 08 फरवरी 2023 व आज दिनांक 09 फरवरी 2023 को अपनी जायज माँगों को लेकर सत्याग्रह कर रहे हमारे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं पर देहरादून गाँधी पार्क के समीप जो बर्बरता बरती गई, उससे प्रदेश के सभी छात्र – छात्रायें आहत हैं और पूरे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है।
ऐसे में संघ प्रदेश के गरीब छात्र – छात्राओं पर हुई बर्बरता के विरोध में समस्त सामाजिक संगठनों से कल पूरे प्रदेश में बंद को लेकर आह्वान करता है । संघ द्वारा समस्त सामाजिक संगठन , पूर्व सैनिक संगठन , छात्र संगठन , राजनैतिक संगठन , कर्मचारी संगठन टैक्सी यूनियन संगठन , व्यापार संगठन एवं अन्य संगठन से बंद को सफल बनाने की अपील की है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले सैंकड़ों की संख्या में युवा आंदोलन कर उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग रहे हैं। आरोप है कि बुधवार रात को गांधी पार्क में आंदोलन कर रहे युवाओं को पुलिस ने जबरन उठाया। पुलिस की इसी कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को देहरादून के घटाघर पर सैकड़ों की संख्या में बेरोजगार युवा एकत्र हुए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन करना शुरू किया। इस दौरान पत्थराव और पुलिस के लाठीचार्ज पर युवाओं ने कल उत्तराखंड बंद बुलाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




