उत्तराखंड
UKSSSC Paper Leak: STF के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड मूसा, योगेश्वर राव भी अरेस्ट, खुलेंगे कई राज…
उत्तराखंड में इन दिनों में विवादित भर्तियां सुर्खियों में है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। एसटीएफ को मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। STF ने मामले के मास्टरमाइंड सैयद सादिक मूसा और योगेश्वर राव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को लखनऊ के विभूतिखंड से गिरफ्तारी की गई है। दोनों आरोपियों की दो राज्यों की एसटीएफ तलाश कर रही थी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अब तक 41 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसटीएफ को सूचना प्राप्त हुई थी कि दो लाख का इनामी सादिक मूसा और एक लाख का इनामी योगेश्वर राव लखनऊ के आसपास किसी स्थान पर आ सकते है। इसी सूचना के आधार पर उत्तराखंड एसटीएफ की एक विशेष टीम को लखनऊ रवाना किया गया था। इसी दौरान दोनों आरोपियों को यूपी एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई के बाद यूपी एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को उत्तराखंड एसटीएफ के हवाले कर दिया है। अब दोनों आरोपियों को लेकर पर उत्तराखंड एसटीएफ की टीम देहरादून आ रही है।
बताया जा रहा है कि पूछताछ में आरोपितों से अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।पेपर लीक करने में दोनों की अहम भूमिका है, ऐसे में पूछताछ के बाद कुछ और नाम सामने आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में उत्तर प्रदेश के कुछ नकल माफिया का हाथ है। ऐसे में यह नाम मूसा से पूछताछ के बाद ही सामने आ सकेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



