उत्तराखंड
UKPSC Update: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती परीक्षा की कट ऑफ लिस्ट की जारी, देखें…
UKPSC Update: उत्तराखंड सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा -2021 से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। घोषित मुख्य परीक्षा परिणाम के आधार पर साक्षात्कार परीक्षा हेतु सफल अभ्यर्थियों के श्रेणी / उपश्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स जारी किए गए है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर कटऑफ देख सकते है।
मिली जानकारी के अनुसार सहायक अभियोजन अधिकारी के लिए चयनित 61 अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर की सूची आयोग की ओर से वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सहायक अभियोजन अधिकारी के रिक्त पदों पर मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार परीक्षा के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों की मैरिट लिस्ट श्रेष्ठता क्रम में घोषित की गई है ।अभ्यर्थियों की सूची को आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in पर प्रसारित किया गया है। साथ ही कटऑफ लिस्ट भी देखी जा सकती है।
गौरतलब है कि आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी 2021 की लिखित परीक्षा का परिणाम एक दिसंबर 2022 को जारी कर दिया गया था । लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 10 जनवरी से लेकर 13 जनवरी बीच आयोजित कराए गए थे ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



