उत्तराखंड
UKPSC Update: पीसीएस भर्ती परीक्षा में होगें ये बड़े बदलाव, देने होंगे इतने पेपर, पढ़ें डिटेल्स…

UKPSC Update: उत्तराखंड में अब जल्द ही भर्ती परीक्षा में बड़ा बदलाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि पीसीएस परीक्षा के लिए अब पैर्टन बदलने वाला है। रिपोर्टस की माने तो उत्तर प्रदेश सरकार में अधिकारी पदों पर नियुक्ति के लिए होने वाली सबसे बड़ी परीक्षा UP PCS का पैटर्न बदला जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में भी पीसीएस का पैर्टन बदल जाएगा। आइए जानते है क्या होंगे बदलाव…
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा यानी पीसीएस की मुख्य परीक्षा में अब Optional Subject (वैकल्पिक विषय) जरूरी नहीं होगा.।इसकी जगह जेनरल नॉलेज UP के पेपर जोड़े जाएंगे। तो अब से इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान के दो प्रश्नपत्र होंगे। अभ्यर्थियों के लिए अंग्रेजी अनिवार्य हो जाएगी। एक ओर जहां उम्मीदवारों को सात के बजाए नौ पेपर देने होंगे तो दूसरी ओर उन्हें एक पसंदीदा विषय चुनने की आजादी भी मिलेगी।
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में अगर यूपीएससी का पैटर्न हूबहू लागू हुआ तो अंग्रेजी की अनिवार्यता हो जाएगी। मुख्य परीक्षा में भी दो पेपर क्वालिफाइंग होंगे, जिनके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। अभी तक राज्य के पैटर्न के हिसाब से जो सात पेपर होते थे, उन सभी के अंक मेरिट में जुड़ते थे लेकिन नए पैटर्न में नौ पेपर होंगे।
ये हो सकता है परीक्षा पैर्टन
पेपर- अंक
भारतीय भाषा- 300(क्वालिफाइंग)
अंग्रेजी भाषा- 300(क्वालिफाइंग)
निबंध- 250
सामान्य अध्ययन-1- 250
सामान्य अध्ययन-2 – 250
सामान्य अध्ययन-3 – 250
सामान्य अध्ययन-4 – 250
वैकल्पिक विषय पेपर-1 – 250
वैकल्पिक विषय पेपर-2 – 250
कुल अंक- 1750
इंटरव्यू- 275 अंक

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




