उत्तराखंड
UKPSC Update: युवाओं के लिए जरूरी खबर, इस भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट जारी…
UKPSC Update: युवाओं के लिए की खबर है। आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर (राजकीय महाविद्यालय) चयन-2021 की भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि इस भर्ती के लिए अर्हता सूची के संबंध में अभ्यर्थियों को साक्ष्यों सहित दिनांक 13 मई, 2024 (सोमवार) तक अभिलेख प्रस्तुत करने का मौका दिया है।
आपको बता दें कि विज्ञापन दिनांक 04 दिसम्बर, 2021, विज्ञप्ति दिनांक 19 जनवरी, 2022 एवं दिव्यांगजन के पदों हेतु शुद्धिपत्र दिनांक 23 दिसम्बर, 2022 द्वारा प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों में अंकित ए०पी०आई० स्कोर के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर, भूगोल (Geography) के लिए संशोधित शार्टलिस्टिंग परिणाम दिनांक 04 मार्च, 2024 को घोषित किया गया।जिसमें सफल अभ्यर्थियों से दिनांक 18 मार्च, 2024 तक अभिलेख प्राप्त किये गये थे।
बताया जा रहा है कि प्राप्त अभिलेखों की सन्निरीक्षा के क्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर, भूगोल (Geography) विषय के लिए अनर्ह सूची, अभ्यर्थन निरस्त सूची एवं अधिमानी अर्हता विषयक सूचना से संबंधित सूचियों को आयोग की Website: psc.uk.gov.in पर प्रसारित किया गया है। इस अनर्ह सूची एवं अधिमानी अर्हता सूची के संबंध में अभ्यर्थियों को साक्ष्यों सहित दिनांक 13 मई, 2024 (सोमवार) तक अभिलेख / प्रमाण-पत्र / प्रत्यावेदन आयोग कार्यालय में प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। अन्तिम तिथि 13 मई, 2024 (सोमवार) के पश्चात् अभ्यर्थियों के इस विषय में प्राप्त किसी भी अभिलेख / प्रत्यावेदन/प्रमाण-पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



