उत्तराखंड
UKPSC ने PCS Exam की तारीख का किया ऐलान, 2 पालियों में होगी परीक्षा आयोजित…
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 की तिथियों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 2 फरवरी से 5 फरवरी 2025 के बीच आयोजित होगी। आयोग ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी करते हुए सभी अभ्यर्थियों को समय पर तैयारी पूरी करने का सुझाव दिया है। परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के अनुसार, पीसीएस मुख्य परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी।
पीसीएस परीक्षा का शेड्यूल क्या है?
2 फरवरी 2025 को प्रथम पाली में सामान्य हिंदी और द्वितीय पाली में निबंध, 3 फरवरी 2025 को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-1 और द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-2, 4 फरवरी 2025 को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-3 और द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-4, 5 फरवरी 2025 को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-5 और द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-6 की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 17 जनवरी 2025 से उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और पहचान पत्र दोनों साथ लाने होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



