नैनीताल: UKMSSB की लैब टेक्नीशियन परीक्षा राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में सफलतापूर्वक सम्पन्न... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

नैनीताल: UKMSSB की लैब टेक्नीशियन परीक्षा राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में सफलतापूर्वक सम्पन्न…

उत्तराखंड

नैनीताल: UKMSSB की लैब टेक्नीशियन परीक्षा राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में सफलतापूर्वक सम्पन्न…

नैनीताल: उत्तराखण्ड राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों के टैक्नीशियन संवर्ग के खाली पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा पूरे प्रदेश में दो जुलाई को आमंत्रित की गई। इसमें नैनीताल जिले में सिर्फ एक परीक्षा केंद्र परीक्षा केन्द्र राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में परीक्षा का आयोजन किया गया था।

नोडल अधिकारी परीक्षा शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेजों में लैब टेक्नीशियन के 104 रिक्त पदों की लिखित परीक्षा प्रातः 10 से 12 बजे तक दिनांक 02 जुलाई (रविवार) को जनपद के 01 परीक्षा केन्द्र राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में निर्विवाद व सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

इस आशय की जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी परीक्षा/अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा हेतु जनपद से 201 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें 180 परीक्षार्थी उपस्थित व 21 अनुपस्थित रहे।

बता दें कि उत्तराखण्ड राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों के टैक्नीशियन संवर्ग के अन्तर्गत पूर्व में आयोजित परीक्षा को मा0 उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, नैनीताल में स्थगित कराया गया था बाद में न्यायालय के आदेश के अनुसार ही यह स्थगित लिखित परीक्षा दिनांक 02 जुलाई 2023 (रविवार) को आयोजित कराई गई।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link