उत्तराखंड
Accident: अज्ञात वाहन की चपेट में आए दो बाइक सवार, जवान बेटों की मौत से परिजनों में कोहराम…
रुड़की। उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। हरिद्वार जिले के रुड़की में हुए सड़क हादसे में शामली के दो दोस्तों की मौत हो गई। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही घटना स्थल के सीसीटीवी पुलिस ने खंगालने शुरू कर दिए हैं। वहीं जवान बच्चों की मौत से कोहराम मच गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शामली निवासी सोनित कुमार (25 वर्ष) अपने दोस्त सचिन धीमान के साथ बाइक पर सवार होकर गुरुवार रात पनियाला गांव की तरफ आ रहा था। गांव के पास ही रात करीब दस बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें सोनित और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल भिजवाया जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि पुलिस ने दोनों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी पुलिस खंगाल रही है। वहीं जवान बेटो की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…

















Subscribe Our channel


