उत्तराखंड
सीमेंट ले जा रहा ट्रक खाई में गिरा, ड्राइवर की मौत…
टिहरी : उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक ट्रक ट्रॉली के खाई में गिरने से ड्राइवर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 4:30 बजे 01 ट्रेलर नंबर GJ 27 TD 4402 जो जनाशु मलेथा से रेलवे प्रोजेक्ट का सीमेंट लेकर पौड़ी गढ़वाल जा रहा था। इस बीच भागीरथी पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। मौके पर पुलिस की SDRF टीम ने रेस्क्यू कार्य पूरा किया।
दुर्घटना के बाद वाहन में आग लग गई, हालांकि वाहन चालक पहले ही गाड़ी से बाहर छिटक गया था लेकिन हादसे में उसकी मौत हो गई। शव के पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वाहन चालक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गयी है। चालक प्रमोद कुमार पुत्र रामस्वरूप भरतपुर फतेहपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



