उत्तराखंड
TRANSFER: उत्तराखंड में फिर हुआ बड़ा फेरबदल, कई जिलों के बदले SSP, देखें कौन गया कहां…
उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। एक बार फिर शासन ने बड़ा फेरबदल किया है। बताया जा रहा है कि शासन ने आईएएस -पीसीएस के बाद अब कई जिलों के एसएसपी बदल दिए है। इसे लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। आइए जानते है किसे क्या जिम्मेदारी दी गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शासन ने आचार संहिता लागू होने से पहले पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ के एसएसपी का तबादला कर दिया है। जिसके आदेश जारी किए गए है। ये आदेश विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने जारी किए है। बताया जा रहा है कि पौड़ी जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे का तबादला पुलिस मुख्यालय में कर दिया गया है। उनकी जगह पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह को पौड़ी का एसएसपी बनाया गया है।
वहीं चमोली की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव का तबादला पिथौरागढ़ कर दिया गया है। उनकी जगह चमोली जिले के सर्वेश पंवार को एसएसपी बनाया गया है। सर्वेश देहरादून में पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


