उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन आज,सदन पटल पर रखे जाएंगे ये विधेयक और अध्यादेश... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन आज,सदन पटल पर रखे जाएंगे ये विधेयक और अध्यादेश…

उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन आज,सदन पटल पर रखे जाएंगे ये विधेयक और अध्यादेश…

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का गैरसैंण में आज दूसरा दिन है। सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को प्रश्नकाल और शून्य काल में विपक्ष सरकार को प्रश्नों के माध्यम से घेरने का प्रयास करेगा। तो वहीं सदन के पटल पर नकल अध्यादेश आज रखा जाएगा । इसके साथ ही अध्यादेश भी रखे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC Update: युवाओं के लिए जरूरी खबर, इस भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट जारी...

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बजट सत्र के दौरान मंगलवार को नकलरोधी अध्यादेश व महिला आरक्षण विधेयक प्रस्तुत किया जाना प्रस्तावित है। इस मसले पर विपक्ष सरकार को घेरने का प्रयास करेगा। विशेष रूप से नकल रोधी अध्यादेश में अफवाह फैलाने पर दंडित किए जाने जैसे बिंदुओं पर विपक्ष मुखर है। हाल ही में कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद आज सदन के पटल पर इसे रखा जाएगा। इसके साथ ही आज सदन के पटल पर 1 अध्यादेश, 6 विधेयक पुर:स्थापित होंगे, 12 अधिनियम बनेंगे।

वहीं बताया जा रहा है कि विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए मंत्रियों का होमवर्क ही उनके कार्य को दर्शाएगा। बीते विधानसभा सत्रों में मंत्री अमूमन अधूरे होमवर्क के कारण निशाने पर रहते हैं। इस बार सरकार ने सभी मंत्रियों को सभी प्रश्नों की पूरी तैयारी करने के साथ आने को कहा है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
2 Shares
Share via
Copy link