उत्तराखंड
संभाली कमानः यूपी-उत्तराखंड में सरकार के गठन को लेकर भाजपा के इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी…
देहरादूनः पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद चार में भाजपा अपनी सरकार बनाने जा रही है। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपना मंत्रिमंडल तैयार कर लिया है। 16 मार्च को भगवंत मान मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। भाजपा ने चार राज्यों में जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए भाजपा ने उत्तर प्रदेश में गृहमंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, उत्तराखंड में राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी, गोवा में नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन, मणिपुर में निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
बता दें कि 10 मार्च को उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों के नतीजे आए हैं। इनमें से चार राज्यों यूपी उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 255 सीटें, मणिपुर में 32 सीटें, उत्तराखंड में 47 सीटें और गोवा में 20 सीटें जीती हैं। गोवा के अलावा बाकी तीन राज्यों में बीजेपी के पास स्पष्ट बहुमत है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel

