उत्तराखंड
उत्तराखंड : बारिश और आंधी के साथ ओले गिरने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

देहरादून : मौसम विभाग ने 14 जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ-साथ आंधी चलने की चेतावनी जारी की है, इसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है ऐसे में तीर्थयात्रियों से भी सतर्कता बरतने और चार धाम सहित पर्वतीय जिलों में जाने से पहले मौसम का अपडेट लेने की अपील की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तराखंड में अलर्ट जारी करते हुए 11 से 14 जून तक अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने,ओलावृष्टि एवं झक्कड़ 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की समय संभावना है। मौसम निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक ओलावृष्टि एवं बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
बता दें कि आईएमडी की ओर से बारिश की संभावना जतायी गयी है जिससे रुड़की, हरिद्वार, विकास नगर, काशीपुर और रुद्रपुर आदि शहरों में लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल सकती है। बता दें कि गर्मी की वजह से मसूरी के कैम्पटी फॉल, मसूरी, देहरादून के सहस्त्रधारा, चकराता के टाइगर फॉल में पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




