उत्तराखंड
रतूड़ा इंटर कॉलेज के पास सड़क पर पलटा टेम्पो ट्रैवलर वाहन, सात घायल…

रुद्रप्रयाग : आज दोपहर सवा तीन बजे रतूड़ा इंटर कालेज के पास एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन सड़क पर पलट गया, दुर्घटना में सात लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना की सूचना पर तुरंत ही पुलिस फायर सर्विस रतूड़ा की टीमें मौके पर पहुॅंची। पुलिस टीमों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भेजा।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से 07 लोगों को हल्की चोटें आयी, सभी लोगों को पुलिस व फायर सर्विस के वाहन से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है, सभी की स्थिति सामान्य है। यह वाहन देहरादून से थराली (जिला चमोली) जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग ने स्वयं जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




