उत्तराखंड
उत्तराखंड की प्रिंसी छोटी सी उम्र में पेश कर रही मिसाल, कर रही रोजगार…
उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रदेश के बच्चे हर क्षेत्र में अपने झंडे गाड रहे है। इस कड़ी में प्रिंसी का नाम जुड़ गया है। प्रिंसी ने छोटी सी उम्र में स्वरोजगार कर मिसाल पेश की है। प्रिंसी ने अन्य लोगों को भी रोजगार का अवसर दिया है। हालांकि, काम की शुरुआत करना और इसे चलाना कभी आसान नहीं रहा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विकासनगर देहरादून के सेलाकुई के चोई बस्ती निवासी प्रिंसी वर्मा महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता के साथ ही स्वरोजगार की राह में आगे बढ़ रही है। प्रिंसी 12वीं की छात्रा है। उन्होंने सैनिटरी नैपकिन की यूनिट शुरू की है। वह अपने साथ साथ 20 वर्षीय प्रिंसी ने अन्य लोगों को भी रोजगार का अवसर दिया है। हालांकि, काम की शुरुआत करना और इसे चलाना कभी आसान नहीं रहा।
बताया जा रहा है कि प्रिंसी ने स्वरोजगार को शुरू करने के लिए लोन लिया। जिसके बाद प्रिंसी ने घर पर ही सैनिटरी नैपकिन बनाने का कार्य शुरू किया। अब वह खुद ही मार्केटिंग भी करती हैं। प्रिंसी इसे बड़ा ब्रांड बनाना चाहती हैं। इसके साथ ही वह अन्य महिलाओं और युवती के लिए मिसाल पेश कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ डॉक्यूमेंट्री के टीज़र और पोस्टर का किया विमोचन…
सीएम धामी मैदान में: जन-जन तक सरकार, हर न्याय पंचायत में समाधान शिविर…
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: क्वांसी से ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ
स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री
“ग्राम सभा के ऐतिहासिक फैसले: प्रकृति संरक्षण से नशा-निरोध तक बदलेगी गांव की तस्वीर”

















Subscribe Our channel




