उत्तराखंड
BREAKING: तरसाली में बाधित चल रहा सड़क मार्ग खोला गया, केदारनाथ यात्रा हुई सुचारु
रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम पहुंचने वाले गुप्तकाशी-गौरीकुण्ड हाईवे पर चौकी फाटा में तरसाली के पास ऊपर पहाड़ी से चट्टान व मलबा गिरने के कारण सड़क मार्ग यातायात हेतु पूरी तरह से बाधित हो गया था, जिसे अब खोल दिया गया है। पुलिस द्वारा केदारनाथ यात्रा को सुचारु रूप से शुरू कराया गया है।
बता दें कि यहां पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था की ओर कल दिनभर एवं आज भी लगातार यहां पर दोनों छोर से निरन्तर कार्य करते हुए मार्ग को वाहनों के आर-पार करने लायक बना दिया गया है। पुलिस द्वारा वाहनों को नियंत्रित ढंग से पार करवाया जा रहा है, बारिश की वजह में मार्ग में बार-बार भूस्खलन की समस्या अभी भी बनी हुई है हालांकि कार्यदायी संस्था द्वारा पुनः यातायात रोक कर मार्ग में गिरे मलबे को साफ कराया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

















Subscribe Our channel


