23 लाख पार पहुंचा चारधाम यात्रियों का आंकड़ा, केदारनाथ में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

23 लाख पार पहुंचा चारधाम यात्रियों का आंकड़ा, केदारनाथ में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब

उत्तराखंड

23 लाख पार पहुंचा चारधाम यात्रियों का आंकड़ा, केदारनाथ में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब

देहरादून: उत्तराखंड चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। बारिश और बर्फबारी के बावजूद चारधाम यात्रियों के उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। देश ही नहीं, विदेशों से भी चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। 30 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अभी तक 23 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

यमुनोत्री धाम में अभी तक 3 लाख 98 हजार 109 श्रद्धालु मां यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। गंगोत्री धाम में 3 लाख 98 हजार 982 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। अभी तक 8 लाख 65 हजार 614 श्रद्धालु बाबा केदार का आशीर्वाद ले चुके हैं जबकि बदरीनाथ धाम में अब तक 6 लाख 53 हजार 812 श्रद्धाल बदरीनाथ धाम की यात्रा कर चुके हैं।

वहीं हेमकुंड साहिब में अब तक कुल 59 हजार 151 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं। यानी पाँचों धामों में अभी तक 23 लाख 75 हजार 668 श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर चुके हैं।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
0 Shares
Share via
Copy link