खुलासाः क्या गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का देहरादून में बना था प्लान..!, ये है दून कनेक्शन... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

खुलासाः क्या गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का देहरादून में बना था प्लान..!, ये है दून कनेक्शन…

उत्तराखंड

खुलासाः क्या गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का देहरादून में बना था प्लान..!, ये है दून कनेक्शन…

देहरादूनः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की परते खुलती जा रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में देहरादून कनेक्शन सामने आया है। हत्या के आरोप में गुजरात से गिरफ्तार शूटर प्रियव्रत उर्फ फौजी ने बताया है कि उसने कई महीनों तक देहरादून में शरण ली थी। सोनीपत (हरियाणा) में एक हत्या के बाद उसने छिपने के लिए दून को ठिकाना बनाया था। माना जा रहा है कि उसने हत्याकांड का पूरा प्लान यहीं बनाया था जिसकी जांच की जा रही है। लेकिन अभी इसकी पुष्टी नहीं हो सकी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें माड्यूल हेड और दो शूटर शामिल है। पुलिस ने इन तीनों को गुजरात के कच्छ इलाके से गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी मात्रा में असलहे भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रियव्रत उर्फ फौजी को कई महिला दोस्त (गर्लफ्रेंड) रखना भारी पड़ गया। उसी की गर्लफ्रेंड ने उसे दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा दिया। गर्लफ्रेंड की निशानदेही पर पुलिस ने उसे गुजरात से गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि प्रियव्रत उर्फ फौजी ने सोनीपत (हरियाणा) में एक हत्या के बाद उसने छिपने के लिए दून को ठिकाना बनाया था। पुलिस के मुताबिक अप्रैल में यहां से चला गया और 29 मई को उसने पंजाब के मनसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पिछले दिनों पंजाब पुलिस एक शूटर की तलाश के सिलसिले में देहरादून पहुंची थी। पता चला था कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल रहा शूटर वारदात को अंजाम देने से पहले देहरादून में रहा था। लेकिन उसने या उसके साथियों ने दून में रहकर मुसेवाला की हत्या की साजिश रची, इसकी पुष्टी नहीं हो सकी है। पंजाब पुलिस के साथ एसटीएफ ने भी इस मसले में पड़ताल की थी, लेकिन इसका पता नहीं चला। मामले में जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने के लिए शूटर गोल्डी बरार के संपर्क में थे। पुलिस ने बताया कि मनप्रीत मनु ने भी सिद्धू मूसेवाला पर गोली चलाई। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल सभी छह शूटरों ने उनपर कई राउंट फायरिंग की। दिल्ली पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल एक अन्य शूटर कशिश उर्फ कुलदीप को भी गिरफ्तार किया है। कुलदीप हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है। कुलदीप भी सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल था। कशिश भी फतेहगढ़ में सीसीटीवी में नजर आ रहा था।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link