उत्तराखंड
Big Breaking: केद्रीय शहरी विकास मंत्री से महापौर ने की मुलाकात…
ऋषिकेश- पार्किंग की समस्या से जूझ रही तीर्थ नगरी को नूतन वर्ष में भव्य पार्किंग का तोहफा मिल सकता है। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने नगर निगम महापौर अनिता ममगाई को पार्किंग निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश के खस्ताहाल सड़कों को चमकाने में भी केन्द्रीय शहरी मंत्रालय सी एस आर फंड से ऋषिकेश नगर निगम को आर्थिक मदद करेगा।
केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में नगर निगम महापौर ने मुलाकात की । महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री से हुई मुलाकात बेहद सफल रही।उ न्होंने उत्तराखंड की देवभूमि ऋषिकेश के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। महापौर ने बताया पार्किंग की समस्या के बाबत उन्हें अवगत कराया गया कि यहां पार्किंग ना होने की वजह से पर्यटक सीधे तपोवन व स्वर्ग आश्रम क्षेत्र निकल जाते हैं जिसका लाभ यहां के व्यापारियों को नही मिल पाता। इस गंभीर समस्या के समाधान पर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री ने हर संभव सहयोग की बात कही।
साथ ही भरोसा दिलाया की ऋषिकेश के राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क के सुधारीकरण के साथ नगर निगम के मेगा प्रोजेक्ट में भी केन्द्रीय शहर विकास मंत्रालय हर संभव सहयोग करेगा। इस दौरान बहुमूल्य समय देने के साथ तीर्थ नगरी के विकास के लिए मिले पूर्ण सहयोग के आश्वासन पर महापौर द्वारा केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री का आभार भी जताया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



