उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में जनता के सुझावों पर बनेगा आम बजट, तैयारियों में जुटी सरकार…
देहरादून: उत्तराखंड में सीएम धामी ने बजट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जून में पेश होने वाले राज्य के बजट के लिए इस बार जनता के सुझाव मांगे गए है। इसके लिए सीएम ने नैनीताल में राज्य के बजट की प्रस्तुति पर संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया और यहां बजट को लेकर समाज के सभी वर्गों के सुझावों को सुना गया। बताया जा रहा है कि सीएम ने कहा है कि राज्य सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम करने के लिए इस बार बजट बनाने से पहले जनता से बातचीत की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम धामी ने कहा, ‘इस साल के राज्य के बजट से पहले, हमने समाज के सभी वर्गों के सुझावों को शामिल करने के लिए यह बैठक की।’ मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि सभी के सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा, ताकि इससे राज्य का सर्वांगीण विकास हो सके।उन्होंने बजट के लिए जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे हैं। बता दें कि सीएम धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जून महीने में पेश होने वाले बजट को लेकर विभिन्न वर्गों से सुझाव लेने आरंभ कर दिए हैं। जगह-जगह जनसंवाद कर सुझाव मांगे जा रहे हैं। देहरादून में भी लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे।
बताया जा रहा है कि सरकार को लगातार ऑनलाइन और ऑफलाइन सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिनिधियों के साथ संवाद करने पर जो भी सुझाव मिल रहे हैं, वे मूल्यवान हैं। इन सुझावों से आम आदमी के हित का बजट धरातल पर उतर सकेगा। बताया जा रहा है कि बजट में सबके विचारों को शामिल किया जाएगा ताकि इसे उत्तराखंड के विकास और आकांक्षाओं के अनुरूप हासिल किया जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



