चारधाम यात्रा: एक जुलाई से स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए खुले चारधाम के द्वार... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

चारधाम यात्रा: एक जुलाई से स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए खुले चारधाम के द्वार…

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा: एक जुलाई से स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए खुले चारधाम के द्वार…

देहरादून: उत्तराखंड में एक जुलाई से स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए चार धाम यात्रा के द्वार खोल दिए गए है। चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर शुक्रवार को मंत्रिमंडल ने अपनी मुहर लगा दी है। मंत्रिमंडल के निर्णय की जानकारी देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि एक जुलाई से चमोली जिले के निवासी बद्रीनाथ मंदिर, रूद्रप्रयाग जिले के निवासी केदारनाथ तथा उत्तरकाशी जिले के निवासी गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे।

यह भी पढ़े- उत्तराखंड: खतरे के निशान पर रैणी गांव ग्रामीणों ने उठाई पुनर्वास की मांग…

उन्होंने हालांकि, कहा कि मंदिरों के दर्शन के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या निश्चित की जाएगी जबकि कोविड की आरटी-पीसीआर या एंटीजन रैपिड जांच रिपोर्ट जरूरी होगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को व्यवस्थित करने और देवस्थानम बोर्ड और जिला प्रशासन से समन्वय के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी जो कोविड से संबंधित मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) को लागू करने के लिए निगरानी का कार्य भी करेगा। उन्होंने कहा कि मंदिरों में दर्शन के लिए अलग से एसओपी भी जारी की जाएगी।

यह भी पढ़े- दुःखद: जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में दुश्मन से लोहा लेते उत्तराखंड का लाल मनदीप शहीद…

यह पूछे जाने पर कि क्या चारधाम यात्रा पूरे प्रदेश के निवासियों के लिए पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार 11 जुलाई से खोली जाएगी, मंत्री ने कहा कि इसका फैसला कोविड की स्थिति को ध्यान में रखकर किया जाएगा। उनियाल ने कहा, ‘‘अभी कोविड की तीसरी लहर और वायरस के डेल्टा प्रकार की आशंका है।इस बारे में कोई फैसला लेने से पहले सभी स्थितियों पर गौर किया जाएगा।’’

यह भी पढ़े- बड़ी खबर: 7 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए…

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link